तिजारा: भिवाड़ी विकास परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, कार्यकारिणी के नए सदस्यों ने ली शपथ
Tijara, Alwar | Jul 10, 2026 भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी का स्थापना दिवस एक निजी होटल में शुक्रवार शाम 6:00 बजे राष्ट्र भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गान से हुई। शाखा अध्यक्ष विमल पंडित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिषद की सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकारिणी के नए सदस्यों ने शपथ ग्रहण भी की। आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।