रायडीह: रायडीह के बासडीह-परसा में शिवालया कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारियों पर हमला, तीन घायल
Raidih, Gumla | Oct 26, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के बासडीह-परसा में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के पदाधिकारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में कंपनी के डीपीएम अनुज राठी समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले को लेकर अनुज राठी ने रायडीह थाना में नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।