सागर नगर: कटरा मस्जिद से मनोहर टॉकीज तक सड़क पर लगे अवैध ठेलों पर कार्रवाई, कपड़ों के ठेले ज़ब्त
शहर में आज भी सड़कों पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। यहाँ कटरा इलाके में सबसे ज्यादा अतिक्रमण देखा जाता है।आज कटरा मस्जिद से मनोहर टॉकीज रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए कपड़ों के ठेलों को प्रशासन ने सख्ती से हटाया। निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी है।