सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में दो बाइकों की टक्कर, एक छात्र की मौत, तीन घायल
डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार- शनिवार दरमियानी देर रात 1:45 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। कला संकाय रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में फार्मेसी के एक विद्यार्थी की दुखद मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वविद्यालय परिसर में हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।