सागर नगर: सागर में मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया बक़रीद का पर्व, ईदगाह में जगह कम पड़ने पर सड़क पर अदा की गई नमाज़
ईद-उल-अजहा बड़ी ही सादगी से मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार सुबह ईदगाह और सभी मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा कर देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह, मस्जिद के अंदर ही नहीं बाहर सड़कों तक पर लोग नमाज अदा करते देखे गए। नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह व मस्जिद के बाहर खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।