केन्द्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे तुरंत जेल अस्पताल से बीएमसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मौत हो गई। गोपालगंज थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।