विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने बुधवार रात एकडारा से 97 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की, एक गिरफ्तार और एक बाइक जब्त
गुप्त सूचना के आधार पर एकडारा स्थित पोखर के पास से 97 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। कुल 2208 बोतल में रखी अंग्रेजी शराब की मात्रा 872.640 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने इस मामले में स्वयं के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है । जिसमें सिंघिया घाट वार्ड 12 निवासी स्वर्गीय संतोष महतो के पुत्र नवीन कुमार,कापन गांव के संजय।