विभूतिपुर: विभूतिपुर के अलग-अलग गांव में 60 लाख की लागत से पांच पीसीसी सड़क का होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास
महिषी वार्ड 12 ,आलमपुर कोदरिया वार्ड 13, खास टभका दक्षिण के रघूनीचक, चोरा टभका पंचायत के वार्ड 5 में पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार के द्वारा किया गया। लगभग 60 लख की लागत से होने वाले इस कार्य के शिलान्यास होने से लोगों में काफी हर्ष देखा गया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने कहा ।