विभूतिपुर: विभूतिपुर के अलग-अलग गांवों में मारपीट, 12 लोग घायल
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में 12 लोग जख्मी हो गए हैं। जिसका इलाज विभूतिपुर सीएचसी में करवाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कापन वार्ड 4 निवासी अशर्फी पासवान के पासवान के पुत्र विवेक कुमार के साथ गांव के ही कतिपय लोगों द्वारा मारपीट किया है जिसका इलाज सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में किया गया है।