विभूतिपुर: विभूतिपुर पंचायत समिति में विकास शिविर की सफलता के लिए बीडीओ ने की बैठक, दिए निर्देश
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को विकास शिविर को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के पदाधिकारियों, विकास मित्रों, पंचायत सचिवों, कर्मचारियों और टोला सेवकों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने की। बैठक में विकास शिविर को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। कहा कि इस कैंप में 22 विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ अनुसूचित