विभूतिपुर: प्रखंड मुख्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवानिवृत्त सेविका और सहायिकाओं को किया गया सम्मानित
प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन विभूतिपुर की ओर से सेवानिवृत्त होने पर सेविका सहायिका को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विनीता कुमारी व संचालन अमृता कुमारी ने की। समारोह के माध्यम से सेवानिवृत सेविका इंदु देवी, प्रमिला देवी, दाय सुंदर देवी, शांति देवी एवं सहायिका कलिया देवी व अन्य थे।