सतबरवा: सतबरवा में तीन केंद्रों पर मैट्रिक-इंटर परीक्षा, प्रशासनिक तैयारी पूरी
सतबरवा में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुरुआत 11 फरवरी से होगी। प्रस्तावित कन्या उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय और बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कन्या उच्च विद्यालय के सेंटर सुपरिटेंडेंट संतोष मिश्रा ने सोमवार शाम 5 बजे जानकारी दी।