सतबरवा: दुबियाखाड़ में आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह, पत्र भेजा गया
राजा मेदिनी राय की स्मृति में मेदिनीनगर सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ में लगने वाले दो दिवसीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो ने रविवार शाम 5 बजे राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं मनिका के विधायक के माध्यम से आग्रह किया है।