सतबरवा: बकोरिया में सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, एक की मौत, 1 दर्जन घायल
सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े 9 बजे एक सवारी यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस घटना में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।