सतबरवा: सतबरवा प्रखंड में दीदीबाड़ी-वाटिका योजना और मनरेगा पर कार्यशाला आयोजित
दीदीबाड़ी वाटिका योजना एवं मनरेगा में मानव दिवस का सृजन करने को लेकर सतबरवा प्रखंड कार्यालय में मंगवार दोपहर 3 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने दीदीबाड़ी-वाटिका योजना और मानव दिवस सृजन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।