सतबरवा: भाकपा पलामू कमेटी की बैठक: संगठन मजबूती पर ज़ोर, 25 मार्च को मेदिनीनगर में विधानसभा मार्च का निर्णय
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक रेडमा स्थित जिला कार्यालय में सूर्यपत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य गणेश सिंह उपस्थित थे। जन समस्याओं को लेकर के पार्टी 25 फरवरी को पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर धरना देगी और 24 मार्च को विधानसभा मार्च करेगी।