नाहन में दो समुदायों के बीच पथराव, इलाके में तनावपूर्ण माहौल; पुलिस ने संभाला मोर्चा
वाल्मीकि चौक पर दोनों गुटों की ओर से पत्थर और बोतलें फेंकने की घटना, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सिरमौर जिला के नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच संघर्ष के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दोनों गुटों की ओर से पत्थर और बोतलें फेंके जाने की घटना सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के कारण इलाके में काफी देर तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने स्थिति संभालने के बाद जाम खुलवाया और यातायात बहाल करवाया।
फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस जवान मौके पर तैनात हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।