लखीसराय। शहर के नया बाजार केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में सोमवार की पूर्वाहन 9:30 पर ठेकेदार के अधीन कार्यरत कुछ दैनिक मजदूरों ने वेतन भुगतान, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा सफाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।