गया टाउन सीडी ब्लॉक: तिरंगे की शान में राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा, एसएसपी सुशील कुमार ने एकता, अखंडता और सुरक्षा का संकल्प दिलाया
गयाजी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। इस अवसर पर एसएसपी सुशील कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसकी जानकारी आज दिनांक 15 अगस्त शनिवार की दोपहर 1 बजे गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।