ऊना: डठवाड़ा की विवाहिता 20 माह की बेटी के साथ करीब एक माह से लापता, पिता की शिकायत पर दामाद के खिलाफ मामला दर्ज
डठवाड़ा की विवाहिता पल्लवी अपनी 20 माह की बेटी संग बीते एक माह से लापता है। पिता द्वारका दास ने पति व ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 9 जून को प्रमोद शर्मा ने पल्लवी को 2000 रुपये देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है।