ऊना: जलभराव से बचाव के लिए नगर निगम ऊना मुस्तैद, एडीसी की निगरानी में चला सफाई अभियान
बरसात के मौसम को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम ऊना द्वारा शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह की देखरेख में पुराना होशियारपुर सड़क किनारे के नाले की साफ-सफाई की गई।