ऊना: पनोह में अनियंत्रित होकर कार मंदिर की दीवार से टकराई, चालक सहित 5 लोग घायल
पनोह गांव में शनिवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकरा गई। हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मंदिर की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।