ऊना: अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उठी आवाज, ऊना से अंबेडकर सेना का प्रदेशव्यापी संगठन विस्तार शुरू
अंबेडकर सेना ने ऊना से संगठनात्मक विस्तार की शुरुआत करते हुए प्रदेश के हर जिले में यूनिट स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। शनिवार को विश्राम गृह ऊना में राष्ट्रीय संस्थापक अमृत पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा, अंबेडकर विचारधारा के प्रचार और संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ जन जागरण पर चर्चा की गई।