ऊना: विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 7 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत 7 जुलाई को बिजली रखरखाव कार्य के चलते नंगल कलां, पालकवाह, ललड़ी, बाथू, बाथड़ी, भदोड़ी, चंदपुर, वर्धमान इस्पात, सुखजीत एग्रो सहित कई क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. अभिषेक चंदेल ने लोगों से सहयोग की अपील की है।