धरहरा: जसीडीह-गोविंदपुर सड़क पर नशे में धुत ड्राइवर ने विक्टा से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 घायल
धरहरा थाना क्षेत्र के जसीडीह-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार विक्टा ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक छोटू सिंह समेत चार यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जसीडीह निवासी राजीव उर्फ रजिया मंडल विक्टा लेकर गोविंदपुर से जसीडीह की ओर जा रहा था।