बिंदकी: कोरसम गांव में युवक को घर के अंदर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम गांव में शुक्रवार की रात को डेरी में दूध देकर वापस लौट रहे युवक रुद्र प्रताप सिंह उम्र 20 वर्ष के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट घायल कर दिया। इस मामले में शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे युवक के पिता रूप प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया। बताया कि उनके पुत्र को एक घर में बंधक बनाकर मारपीट कर घायल किया गया।