बलिया: हल्दी पुलिस ने क्षेत्र में ड्रोन से की निगरानी, अराजक तत्वों पर रखी गई कड़ी नजर
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना हल्दी पुलिस ने अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी/दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।