बलिया: ग्राम चकखान में शादी समारोह में विवाद के बाद किशोर की मौत, एएसपी ने कार्रवाई की जानकारी दी
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 ग्राम चकखान में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान घराती और बाराती पक्ष में विवाद में युवक की मौत के बाद इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने पुलिस कार्यालय में शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे बयान जारी कर घटना की जानकारी दी। बताया कि इस मामले में चार आरोपी को हिरासत में लिया गया है।