बलिया: ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में 39वें दिन भी जारी
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय का जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन का प्रदर्शन शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे 39वें दिन भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जाति प्रमाण पत्रके लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर लेखपाल और तहसीलदार बार-बार आवेदन अस्वीकृत कर रहे हैं।