बलिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी को 12 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 पॉक्सो एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी को शुक्रवार की शाम चार बजे 12 वर्ष के कारवास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 40 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। दोषी का नाम राहुल कुमार पुत्र भगवान प्रसाद पासवान निवासी ग्राम ब्रह्माइन। आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदरपुर में वर्ष 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था।