बलिया: दुबहड़ पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनज़र रात्रि में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिया भरोसा
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 अगामी होली व रमजान के मद्देनजर थाना दुबहड़ पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच 31 के घोड़हरा, जनाड़ी तिराहा, बेयासी, सवरूबांध सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर इलाके का भ्रमण किया।