बलिया: विकलांगों के लिए दुमदुमा गांव में विशेष विद्यालय की मिली सुविधा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बलिया के दुमदुमा गांव में संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के दिव्यांग और सामान्य बच्चों का एडमिशन शुरू हो चुका है। जिसकी जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार ने दी है।