कटकमदाग: जिले में सीएपीएफ बलों के अधिकारियों के साथ बैठक
आज सोमवार शाम 5 बजे आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के अवसर पर जिले में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु जिले में आवंटित पारामिलिट्री फोर्स (सीएपीएफ) बलों के अधिकारियों के साथ बैठक किया l जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ, रोड मैप एवं जिले के भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी तथा चुनाव से संबंधित आवश्यक कार्यों पर विचार विमर्श किया l