5 लाख की सुपारी देकर गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, दो शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह की हत्या की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी ने गवाह की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
#Todays_24_Crime_News #spmotihari #motiharipolice #MotihariNews #chakianew