
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 24 नाबालिगों को कराया गया मुक्त मोतिहारी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में तथा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात मोतिहारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव व्यापार, बाल श्रम एवं आर्केस्ट्रा ग्रुपों में शोषण के शिकार बच्चों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान छौरादानो थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी कर 23 नाबालिग लड़कियों एवं एक नाबालिग लड़के सहित कुल 24 बच्चों को मुक्त कराया गया। साथ ही आर्केस्ट्रा संचालन से जुड़े तीन लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।।।।।। #Todays_24_Crime_News #motiharinewsupdate #motiharipolice #spmotihari #MotihariNews
Patna Rural, Patna | Jun 19, 2026

5 लाख की सुपारी देकर गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, दो शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह की हत्या की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी ने गवाह की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। #Todays_24_Crime_News #spmotihari #motiharipolice #MotihariNews #chakianew
Patna Rural, Patna | Jun 19, 2026