भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मची भगदड़ और बेकाबू भीड़ के बाद अब बड़ा अपडेट सामने आया है। रोशन रोहित ने वीडियो जारी कर कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है।
उन्होंने वीडियो में कहा कि भागलपुर में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन और बाउंसर की तमाम कोशिशों के बावजूद भीड़ पर काबू नहीं पाया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को रद्द करना पड़ रहा है।