टोंक में डीएसटी टीम ने छापेमार कार्रवाई कर दो युवकों को करीब डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी बाइक पर थैले में गांजा रखकर सप्लाई के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से बाइक और 83 हजार 500 रुपये भी बरामद किए।