पीपलू: सहायक कृषि अधिकारी ने थ्रेशरों का किया सत्यापन, तीन किसानों को मिला 6 लाख रुपए का अनुदान
Peeplu, Tonk | Feb 20, 2026 पीपलू सहायक कृषि अधिकारी रामावतार गुर्जर ने क्षेत्र के किसानों द्वारा मल्टी क्रोप थ्रेशर खरीदे जाने पर मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।संदेड़ा निवासी किसान कमला देवी व रामकल्याण जाट तथा ग्राम ढूंढिया निवासी सुरेश कुमार बैरवा को मल्टी क्रोप थ्रेशर खरीदे जाने पर दो-दो लाख रुपए का अनुदान मिला है।