नौगढ़: चंदौली में ऑटो टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत
चकिया के सैदपुर बाजार में दीपावली की रात ऑटो रिक्शा की टक्कर से 19 वर्षीय अनुराग केशरी की मौत हो गई। गंभीर घायल युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस ने चालक और ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।