टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का एक साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गठन कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने रविवार रात करीब 9:00 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूची सार्वजनिक की। नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री और आठ कार्यकर्ताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।