बेनीपट्टी: प्रखंड कार्यालय बेनीपट्टी में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष व एसआइ को दी गई विदाई
बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष व दो एसआइ को विदाई दी गई। इस दौरान बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने तीनों पुलिस अधिकारियों को पाग व दोपट्टे से सम्मानित किया। साथ ही कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है, जिसका सभी सरकारी सेवकों को सामना करना पड़ता है।