बेनीपट्टी: अनुमंडल मुख्यालय के 6 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न :-बेनीपट्टी SDM मनीषा
दिनांक 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा होना है। इस संबंध में बेनीपट्टी SDM मनीषा ने जानकारी दी कि, 1 फरवरी 2024 यानी इंटर परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है।