बेनीपट्टी: विशनपुर पंचायत में एसडीएम ने की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जांच, मिली कई गड़बड़ी
डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में एसडीएम मनीषा ने बुधवार को बेनीपट्टी प्रखंड विशनपुर पंचायत में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जांच कीं। जिसमें कई गड़बड़ी देखने को मिली। एसडीएम ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पैक्स गोदाम के अलावे पीडीएस दुकानों की भी जांच की और संबिधित कर्मियों को कई निर्देश भी दिए।