बेनीपट्टी: कड़ी सुरक्षा के बीच बेनीपट्टी के छह परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा
बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय में छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार से कदाचारमुक्त वातावरण में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन के पहली पाली में जीवविज्ञान और दूसरी पाली में अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर जाने से पहले परीक्षार्थियों को सघन जांच व तलाशी से गुजरनी पड़ी।