बेनीपट्टी: अधिकारियों की टीम ने परजुआर पंचायत में की मनरेगा योजना से निर्मित सड़क मामले की स्थलीय जांच
बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर पंचायत में मधुबनी के जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मनरेगा योजना से बनी सड़क की स्थलीय जांच की। जांच टीम में शामिल बेनीपट्टी एसडीएम मनीषा, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार व सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा शामिल थे।