केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी
11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट, अब तक 18.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं, जनपद के निचले इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम के इस बदले मिजाज से उच्च हिमालयी क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक 18,14,624 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं।