#आस्था का अनोखा पर्व, गौमाता के पैरों के नीचे लेटकर श्रद्धालुओं ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा
#मध्यप्रदेश के #धार जिले के #दसई में आस्था और लोक परंपरा का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां दीपावली के बाद आयोजित होने वाले पारंपरिक #गाय #गोहरी पर्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गौमाता के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास प्रकट किया। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु जमीन पर पेट के बल लेट गए और उनके ऊपर से सजी-धजी गायों और बैलों का झुंड गुजरा। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह और जयकारों से गूंज उठा।
इस पर्व की सबसे खास और हैरान करने वाली परंपरा श्रद्धालुओं का गौमाता के पैरों के नीचे लेटना है। जिन लोगों की मनोकामना पूरी होती है, वे अपनी मन्नत के प्रति आभार जताने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाते हैं। इसके बाद सैकड़ों गायों और बैलों का झुंड उनके ऊपर से गुजरता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसा करने से गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गाय गोहरी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही लोक आस्था और ग्रामीण संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस परंपरा में गौमाता को समृद्धि, संरक्षण और जीवन का आधार मानकर उनकी पूजा की जाती है।
हालांकि, श्रद्धा से जुड़ी यह परंपरा अपने साथ जोखिम भी रखती है। पशुओं के पैरों के नीचे लेटना किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसके बावजूद दसई में वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के प्रति लोगों का विश्वास और उत्साह कम नहीं हुआ है।
#dhar #nonfollowers #nonफ्लो #MP #nonprofitorganization #nonfollowersfriends #vairalvideography #जोखिम #आस्था #पर्व
Sagar, Sagar | Nov 10, 2026