बक्सर: प्राथमिक विद्यालय पडरी सहित आधा दर्जन से ज़्यादा विद्यालयों में तिथि भोज आयोजित, DPO और MDM बच्चों के साथ चखा भोजन
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 जिले के विद्यालयों में तिथि भोज का आयोजन समय अंतराल पर विभागीय निर्देश के आलोक में किया जा रहा है. जिससे बच्चों को बेहतर मिलने वाले मध्यान भोजन में सुधार के साथ ही शिक्षा के विकास में सहायक साबित हो सके. इस क्रम में मध्यान भोजन संचालन करने वाली उज्ज्वल सवेरा समिति के द्धारा सदर प्रखंड बक्सर के आधा दर्जन से ज्यादा विद्यालयों में तिथि भोजन बच्चों को कराया गया.