पिंड्रा: वाराणसी में गर्म समोसा ना देने पर हुई मारपीट, 5 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गरम समोसा ना मिलने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट का मामला और सुर्खियों में है। फरवरी महीने में हुआ मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद अब दुकानदार समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल गरम समोसे को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट हुई थी। मामला थाने में नहीं सुलझा तो यह कोर्ट तक पहुंच गया।