आबू रोड: आबूरोड में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा का दबदबा, साधना देवी बनीं उपाध्यक्ष
आबूरोड नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा की साधना देवी ने कांग्रेस के कांतिलाल परिहार को 4 मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रामस्वरूप जौहर के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया कराई गई। भाजपा की साधना देवी को 22 मत मिले, जबकि कांग्रेस के कांतिलाल परिहार को 18 मत प्राप्त हुए।